रांचीः
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। वह कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। बीते दिनों वह दांत दर्द से जूझ रहे हैं लेकिन अब लालू प्रसाद यादव को दांत दर्द से छुटकारा मिल गया है। RIMS के डेंटल कॉलेज के CDE डिपार्टमेंट में उनका रूट कैनाल ट्रीटमेंट किया गया। सोमवार को सर्जरी की प्रक्रिया पूरी की गई है।
अब नहीं होगी दांत की परेशानी
डॉक्टरों ने कहा है कि अब लालू को RCT की जरूत नहीं होगी। सर्जरी के बाद लालू यादव वार्ड से बाहर आ गए हैं। सोमवार को 11:00 बजे लालू प्रसाद यादव को डेंटल कॉलेज में लाया गया था। डिपार्टमेंट में डॉक्टर भुट्टा ने लालू के दांत का इलाज किया। करीब एक घंटे तक RCT की प्रक्रिया संचालित हुई। लालू यादव को और भी कई बीमारी है वह काफी सालों से मधुमेह की बीमारी से जूझ रहे हैं। उनकी किडनी 20 प्रतिशत ही काम कर रही है। शुगर अधिक होने के कारण लालू को इंसुलिन का डोज बढ़ा कर दिया जा रहा है।
21 फरवरी को हुई सजा
बता दें कि लालू प्रसाद यादव इनदिनों चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे हैं। उन्हें 15 फरवरी को डोरंडा कोषागार चारा घोटाले मामले में दोषी करार दिया गया था। 21 फरवरी को उनको इस मामले में सजा सुनाई गयी। लालू यादव को 5 साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया है।